300mbps स्पीड, अनलिमिटेड डाटा, OTT…! Airtel इस प्लान में दे रहा बंपर बेनिफिट्स, चेक करें कीमत

एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 3000 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलती है. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Pinterest
Shilpa Srivastava

 

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कई ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश किए हैं, जो आपके लिए कई बेनिफिट्स लाते हैं. अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे होते हैं, तो आपको हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ती है. बिना अच्छी स्पीड के काम सही से हो पाना मुश्किल हो जाता है. सिर्फ ऑफिस का काम ही नहीं, बल्क ऑनलाइन क्लास से लेकर कॉन्टेंट क्रिएशन तक, हर काम मुश्किल हो जाता है. 

ऐसे में एयरटेल अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराता है, जो हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड डाटा और ओटीटी स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन की सुविधा देता है. यहां हम आपको एयरटेल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत 1,599 रुपये है. 

एयरटेल के 1,599 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे: 

इस प्लान में 300Mbps तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा, OTT स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन और Live TV चैनल का बेनिफिट दिया जाएगा. यह एक ऑल-इन-वन होम कनेक्शन है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इसके साथ एक ही समय पर कई यूजर्स एक साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ओटीटी सब्सक्रिप्शन में क्या है शामिल: 

इस प्लान में ओटीटी बंडल उपलब्ध कराया गया है, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी+, जियोहॉटस्टार, जी5स और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले शामिल है. इसके अलावा इस प्लान के साथ गूगल वन और एडोब एक्सप्रेस का एक्सेस भी दिया जा रहा है. एयरटेल के इस प्लान में 350+ Live TV चैनल और Xstream Box भी शामिल है. लाइव टीवी के लिए आपको डीटीएच या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी. 

किन लोगों के लिए सही रहेगा प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए सही रहेगा, जो बहुत ज्यादा स्ट्रीमिंग और डिवाइस इस्तेमाल करते हैं. वहीं, अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं, तो अच्छी इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी. ऑनलाइन क्लास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी यह सही रहेगा. जो लोग बहुत ज्यादा गेम खेलते हैं और 4K स्ट्रीमिंग करते हैं, उनके लिए भी यह प्लान सही रहेगा.