Airtel ने बढ़ाई 859 रुपये के प्लान की कीमत, अब मिलेगा इतने में; बेनिफिट्स में भी बदलाव
अगर आप एयरेटल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. एयरटेल ने चुपचाप अपने एक प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी Airtel ने अपने पॉपुलर 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड टैरिफ सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अपना 799 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है. वहीं, अपने 859 रुपये की कीमत को बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है. कंपनी ने रिचार्ज की कीमत चुपचाप बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं 899 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स.
Airtel के नए 899 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स: इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD, और रोमिंग) की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है. लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.
ये भी मिलेंगे बेनिफिट्स:
Airtel Rewards प्रोग्राम के तहत, सब्सक्राइबर्स को कई एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे. इनमें 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और अनचाही कॉल्स और मैसेज की पहचान करने के लिए एयरटेल स्पैम अलर्ट्स शामिल हैं. हालांकि, पहले मिलने वाला रिवॉर्ड्समिनी फायदे को हटा लिया गया है. इसमें हर महीने 80 रुपये कैशबैक मिलता था. कंपनी ने इन बदलावों के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
यूजर्स पर पड़ेगा क्या असर?
कंपनी ने 799 रुपये वाले प्लान को हटा दिया है, जिसके बाद अब यूजर्स को ज्यादा पैसे ख र्च करने होंगे. 899 रुपये का रिचार्ज ही यूजर्स के पास अब एकमात्र ऑप्शन बचा है इस रेंज का. इस लिस्ट में अगला प्लान 929 रुपये का है, जो हर दिन 1.5GB डाटा देता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है. जो 799 रुपये का रिचार्ज कराते हैं, उन्हें अब ज्यादा पैसा खर्च करना होगा.
कीमत में इस बढ़ोतरी का असर उन कस्टमर्स पर पड़ने की संभावना है जो बार-बार रिचार्ज करने से बचने के लिए ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान पसंद करते हैं. पहले कई यूजर्स डाटा और वैलिडिटी के सही बैलेंस के लिए 799 रुपये और 859 रुपये वाले प्लान पर निर्भर रहते थे. हालांकि, अब उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, लगभग उसी तरह के रिचार्ज के लिए. इस प्लान का लाभ एयरटेल थैंक्स ऐप या वेबसाइट से लिया जा सकता है.