Workcation पर जाने का है प्लान? लैपटॉप से लेकर माउस तक इन 5 चीजों की पड़ेगी जरूरत

अगर आप वर्केशन प्लान कर रहे हैं तो आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए जो आपके काफी काम आ सकती हैं. 

Shilpa Srivastava

रिमोट वर्क का चलन आज काफी ज्यादा हो गया है. कई ऑफिसेज अपने इम्प्लॉयज को हिल स्टेशन ले जाते हैं. हालांकि, इसे Vacation नहीं Workcation कहा जाता है. क्योंकि यहां से वो काम भी करते हैं और मौज-मस्ती भी करते हैं. हालांकि, ऐसा करने के लिए लोगों के पास कुछ जरूरी डिवाइसेज या चीजें होना जरूरी है जो ट्रैवलिंग के दौरान आपकी काफी मदद कर सकती हैं. यहां हम आपको लैपटॉप से लेकर माउज तक 5 जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका Workcation के दौरान काफी काम पड़ता है. 

HP Dragonfly G4 Laptops: 
HP Dragonfly G4 एक प्रोफेशल लैपटॉप है. यह बेहद ही पोर्टेबल है और इसे इधर-उधर कैरी करना आसान है. यह हाइब्रिड प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है. बी राइट बैक बटन जैसे ऑप्शन्स के साथ यह किसी भी मीटिंग में ब्रेक नहीं लगने देता है. इसमें एचपी ऑटो लॉक एंड अवेक फीचर है जो यह सुनिश्चित करता है कि आपकी स्क्रीन सुरक्षित रहे. जब आप दूर जाते हैं, तो यह बिजनेस लैपटॉप आपके वर्केशन के लिए परफेक्ट साथी बन जाता है. इसकी कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू होती है. 

HP 930 Creator Wireless Mouse:
अब आपके पास एक अच्छा लैपटप है तो एक वायरलेस माउस भी तो होना चाहिए न. एचपी 930 क्रिएटर वायरलेस माउस बेहतर विकल्प बन सकता है. इसमें प्रोग्रामेबल बटन, हाइपर-फास्ट स्क्रॉल व्हील और ट्रैक-ऑन-ग्लास सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही 2.4 गीगाहर्ट्ज वायरलेस कनेक्शन या ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी आपको सभी डिवाइसों से कनेक्टेड रखती है. इसकी कीमत 4,779 रुपये है. 

Poly Voyager Free 60:
21,999 रुपये की कीमत वाला पॉली वोयाजर फ्री 60 नॉयस कैंसिलेशन हेडफोन बेहतर ऑडियो क्वालिटी देता है. इन ईयरबड्स को रिमोट वर्कर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें क्रिस्टल-क्लियर वॉयस कम्युनिकेशन के लिए ट्राई-माइक ऐरे और आपके फोकस्ड ओएसिस को बनाने के लिए एक्टिव नॉइज कैंसलिंग फीचर मौजूद है. यह टच स्क्रीन केस के साथ आता है. 

HP Travel Laptop Backpack:
एचपी ट्रैवल 25 लीटर लैपटॉप बैकपैक 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह एक स्टाइलिश सॉल्यूशन है. लैपटॉप और एक्सेसरीज रखने के लिए यह परफेक्ट च्वाइस बन सकती है. इसमें ट्रैकर पॉकेट और आरएफआईडी-ब्लॉकिंग पॉकेट जैसी सर्विसेज दी गई हैं. 

HP Travel USB C multiport hub
एचपी ट्रैवल यूएसबी सी मल्टीपोर्ट हब आपके गैजेट ग्रुप को पूरा करता है. यह बेहद ही हल्का है और उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ट्रैवल करना पसंद करते हैं. डाटा ट्रांसफर, एक्सेसरीज और चार्जिंग के लिए इसमें 6 पोर्ट दिए गए हैं. यह सुनिश्चित करता है कि आप चलते-फिरते कनेक्टेड रहें. यह हब 1 जीबीपीएस आरजे45 ईथरनेट पोर्ट और एक यूएसबी-सी कनेक्टर का सपोर्ट करता है. इसकी कीमत 3,000 रुपये है.