सिनेमाघरों में आने से पहले ही 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा मोटी रकम में बिके OTT राइट्स

रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के मेकर्स की चांदी हो गई है. जी हां दरअसल इस फिल्म के ओटीटी राइट्स काफी मोटी डील में बिक गए है. चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला...

x
Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब इसकी सफलता का असर सीक्वल पर भी दिख रहा है. पहले पार्ट की OTT रिलीज के साथ ही 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के डिजिटल राइट्स की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. 

'धुरंधर 2' के मेकर्स की हुई चांदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले ही भारी भरकम डील कर ली है, जिसमें दूसरे पार्ट के ओटीटी राइट्स अकेले 150 करोड़ रुपये में बिक गए हैं. यह हाल के समय की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक मानी जा रही है. पहले पार्ट 'धुरंधर' ने दिसंबर 2025 में थिएटर्स में धमाल मचाया और जनवरी 30, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हुई. उसी दिन 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का टीजर रिलीज हुआ, जिसके साथ OTT पार्टनर बदलने की खबरें आईं.

'धुरंधर' से कहीं ज्यादा मोटी रकम में बिके OTT राइट्स

अब कन्फर्म हो चुका है कि सीक्वल के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने हासिल कर लिए हैं. इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार नेटफ्लिक्स ने पहले दोनों पार्ट्स के राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन जियो स्टूडियोज ने इंतजार किया और पहला पार्ट रिलीज होने के बाद फैसला लिया. पहले फिल्म के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचे गए थे. अब दूसरे पार्ट अकेले 150 करोड़ रुपये में बिक गए है, जो पहले पार्ट से लगभग दोगुना है. यह डील बताती है कि 'धुरंधर' की सफलता ने फिल्म के वैल्यूएशन को कितना बढ़ा दिया. 

19 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म

जियो स्टूडियोज का यह स्मार्ट मूव रहा, क्योंकि उन्होंने पहले ऑफर ठुकराकर बड़ा मुनाफा कमाया. 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का थिएट्रिकल रिलीज 19 मार्च 2026 को प्लान है. ओटीटी पर यह जियो स्टूडियोज पर आएगी, संभवतः मई 2026 के मध्य में, क्योंकि आमतौर पर थिएटर से OTT तक 8 हफ्ते का गैप रहता है. फिल्म में रणवीर सिंह फिर से लीड रोल में होंगे और डायरेक्टर आदित्य धर ही इसे निर्देशित कर रहे हैं.


इसके अलावा पहले पार्ट की म्यूजिक राइट्स सा रे गा मा पा के पास थीं, लेकिन सीक्वल के लिए टी-सीरीज ने 27 करोड़ रुपये में डील की है, जो एक और बड़ा म्यूजिक डील है. कुल मिलाकर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की नॉन-थिएट्रिकल कमाई पहले से ही जबरदस्त हो चुकी है. रणवीर सिंह की यह सीरीज बॉलीवुड में स्पाई-एक्शन की नई उम्मीद बन गई है. फैंस अब टीजर के बाद फुल ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.