उत्तराखंड में सियासी भूचाल! मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या हैं गंभीर आरोप

उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आयी है. प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है.

X
Shilpa Srivastava

उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आयी है. प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

​पति पर लगाए कई गंभीर आरोप:

​मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति पर प्रताड़ना और धोखाधड़ी के कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  ​उनकी शिकायत मे आरोप है कि गिरधारी लाल साहू ने शादी के वक्त अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी. इतना ही नहीं उन्होंने पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है.

​जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्द:

मंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. मंत्री रेखा आर्या ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र किया है, जिसमें उन्हें और उनके बच्चों को मारने की साजिश रची जा रही थी. इस ऑडियो के सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस में जाने का फैसला किया.


वीडियो जारी कर छलका दर्द:

​घटना के बाद मंत्री रेखा आर्या ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती बताती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपनी और अपने बच्चों की जान को गंभीर खतरा बताया है.

अस्पताल में भर्ती, एसएसपी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी:

इस पूरे घटनाक्रम और मानसिक तनाव के चलते कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत देहरादून के डालनवाला स्थित कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. ​अस्पताल पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. एसएसपी ने मीडिया को जानकारी दी कि जब मंत्री को अस्पताल लाया गया था, तब उनका ब्लड प्रेशर (BP) काफी हाई था. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत स्थिर है.

जांच में जुटी पुलिस, जल्द होंगी गरफ्तारी:

​एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने इसे एक बेहद गंभीर मामला करार दिया है. उन्होंने कहा कि थाना कैंट में मंत्री रेखा आर्या की ओर से लिखित तहरीर दे दी गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों और ऑडियो रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है, और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. संबंधित धाराओं के अनुसार जल्द गिफ्तारी भी कि जाएगी.