आर्मी चीफ ने सेना के युवा अफसरों के साथ किए पुश-अप्स, देखें IMA पासिंग परेड का दिल बनाने वाला वीडियो
देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग परेड के बाद नए अधिकारियों के भर्ती पर पुश-अप्स मारकर जश्न मनाया.
देहरादून: देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग परेड के बाद नए अधिकारियों के भर्ती पर पुश-अप्स मारकर जश्न मनाया.
उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस परेड में परंपरा, अनुशासन और सैन्य गरिमा का प्रदर्शन देखने को मिला.
आर्मी चीफ ने सेना के युवा अफसरों के साथ किए पुश-अप्स
देहरादून में आइएमए में पासिंग परेड हुई. इस दौरान 491 नवनियुक्त अधिकारियों ने अपना प्रतिक्षण पूरा किया. इस खास मौके पर भारतीय सेना के चीफ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसने भारतीय युवा सैनिकों का दिन बना दिया. दरअसल आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने इस मौके पर युवा सैनिकों के साथ पुश-अप्स की. उनके साथ नवनियुक्त अधिकारियों ने भी गर्मजोशी के साथ पुश-अप्स लगाए. अब उपेंद्र द्विवेदी का यह वीडियों पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है.
और पढ़ें
- Geminids meteor shower 2025: नैनीताल में होने वाली है उल्का पिंडों की बारिश, जानें कैसे देख सकते हैं ये अद्भुत नजारा
- मां की उम्र की महिला को दुल्हन बनाकर घर लाया बेटा, पिता-भाइयों ने गुस्से में किया ये घिनौना काम, ऐसे खुली पोल
- IPS ने शिकायत करने पहुंचे युवक को ऑफिस में कपड़े उतरवा कर पीटा, पाए गए दोषी