menu-icon
India Daily

देहरादून में स्वाइन फ्लू का कहर, एक दिन में मिले 24 नए मरीज, कुल आंकड़ा 105 पहुंचा

स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी आने से स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. दून अस्पताल परिसर में बाहर की तरफ एक कंटेनर में अलग से फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है. पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल को इस व्यवस्था का समन्वयक बनाया गया है. यहां परामर्श, जांच और रिपोर्टिंग का काम होगा.

antima
Edited By: Antima Pal
देहरादून में स्वाइन फ्लू का कहर, एक दिन में मिले 24 नए मरीज, कुल आंकड़ा 105 पहुंचा
Courtesy: Pinterest

देहरादून: देहरादून में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें 16 मरीज देहरादून के हैं, जबकि आठ अन्य जिलों से जुड़े हैं. इस बढ़ोतरी के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामले 105 हो गए हैं. फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 36 मरीज इलाज करा रहे हैं.

देहरादून में स्वाइन फ्लू का कहर

स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी आने से स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. दून अस्पताल परिसर में बाहर की तरफ एक कंटेनर में अलग से फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है. पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल को इस व्यवस्था का समन्वयक बनाया गया है. यहां परामर्श, जांच और रिपोर्टिंग का काम होगा.

एक दिन में मिले 24 नए मरीज

जिले में डेंगू का खतरा भी बना हुआ है. सोमवार को डेंगू जांच में दो नए मरीज पॉजिटिव पाए गए. इससे डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 114 पहुंच गई है. इनमें 55 मरीज देहरादून के और 59 अन्य जिलों से हैं.

स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की जांच के लिए दो स्तरों पर कमेटियां बनाई जाएंगी. अस्पताल या ब्लॉक स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट शामिल होंगे. जिला स्तर पर जिला सर्विलांस अधिकारी, फिजिशियन, एपिडेमियोलॉजिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की कमेटी काम करेगी.

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सभी सरकारी-निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और ऋषिकेश एम्स को डेथ ऑडिट कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए हैं. स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज की मौत होने पर तीन दिन के अंदर अस्पताल या ब्लॉक स्तर पर पहला ऑडिट होगा. इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी दोबारा समीक्षा करेगी. सभी मौतों का डेटा आईडीएसपी के तहत आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी होगा.

अभी तक डेथ ऑडिट कमेटी ने छह मौतों की जांच की है. इनमें से सिर्फ दो मौतें स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हुई है. पौड़ी के 59 वर्षीय व्यक्ति और देहरादून की 52 वर्षीय महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी. दोनों अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे. श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में छह मौतें दर्ज हुई थीं, लेकिन ऑडिट में चार का कारण अन्य बीमारियां पाया गया.