मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई. साथ ही उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने के लिए भी प्रार्थना की गई. कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ और हवन-पूजन संपन्न हुआ.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन… pic.twitter.com/woH80mCaSn— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 4, 2026Also Read
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में सुशासन, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. समान नागरिक संहिता लागू करने, नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निवेश बढ़ाने और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे फैसलों का उल्लेख किया गया. इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे.