बाबा नीब करौरी के दरबार पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास, पत्नी संग टेका मत्था
मशहूर कवि कुमार विश्वास शनिवार को पत्नी के साथ अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंचे.
प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास की लंबे समय से कैंची धाम आने की इच्छा थी, जो शनिवार को पूरी हुई. वे पत्नी के साथ अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नीब करौरी आश्रम पहुंचे और बाबा के चरणों में शीश झुकाया. उनके पहुंचने की खबर फैलते ही मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई.
बाबा के दर पर पूरी हुई दिल की मुराद
कुमार विश्वास ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर पर मत्था टेका और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए ध्यान लगाया. उन्होंने देश और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू से बाबा की लीलाओं के बारे में जानकारी ली. प्रबंधक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बाबा से जुड़ी एक खास किताब भी भेंट की. कुमार विश्वास ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से ही आज उनकी यह दिली इच्छा पूरी हो सकी, जो काफी समय से मन में थी.
प्रशंसकों से की मुलाकात
जैसे ही खबर फैली कि कुमार विश्वास कैंची धाम पहुंचे हैं, मंदिर के मुख्य द्वार पर उनके चाहने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई. कुमार विश्वास ने अपने स्वभाव के अनुसार किसी को भी निराश नहीं किया. उन्होंने सभी प्रशंसकों से बेहद आत्मीयता और प्यार के साथ मुलाकात की. यह पल उनके फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं था, उन्हें अपने पसंदीदा कवि को इस पवित्र धाम में देखने का मौका मिला.
Also Read
- जेपी नड्डा के स्वागत में CM धामी का खास पोस्ट, उत्तराखंड की विरासत का भी किया जिक्र
- उत्तराखंड में कृषि क्रांति की तैयारी, 100 करोड़ के क्लीन प्लांट सेंटर पर लगी मुहर; कृषि मंत्री शिवराज ने दी बड़ी सौगात
- धामी का धमाका! टनकपुर में 3300 करोड़ खर्च कर बन रहा है 'नया आध्यात्मिक वाटिकन', शारदा नदी पर भव्य आरती घाट बनाने की तैयारी
बाबा नीब करौरी के भक्तों में शामिल हुए कुमार विश्वास
कैंची धाम की यह यात्रा कुमार विश्वास के लिए सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं. उनके मन की एक गहरी चाहत का पूरा होना था. बाबा नीब करौरी के भक्तों की लंबी सूची में अब कुमार विश्वास का नाम भी जुड़ गया है. देश-दुनिया में बाबा के लाखों भक्त हैं और अब इस प्रसिद्ध कवि का यहां आना इस धाम की महिमा को और भी चर्चा में ले आएगा.