menu-icon
India Daily

हरिद्वार के हर की पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, नशे में था युवक, गिरफ्तार

हरिद्वार में सोमवार को सनसनी फैल गई. हर की पौड़ी घाट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक व्यक्ति ने पुलिस की इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन करके कहा कि चार दिनों के अंदर हर की पौड़ी समेत कई जगहों पर बम ब्लास्ट किए जाएंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
हरिद्वार के हर की पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, नशे में था युवक, गिरफ्तार
Courtesy: pinterest

हरिद्वार: उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में सोमवार को सनसनी फैल गई. हर की पौड़ी घाट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक व्यक्ति ने पुलिस की इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन करके कहा कि चार दिनों के अंदर हर की पौड़ी समेत कई जगहों पर बम ब्लास्ट किए जाएंगे. इस धमकी से पूरा प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गया.

हरिद्वार के हर की पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलर का नंबर और लोकेशन ट्रेस कर ली. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पौड़ी जिले के यमकेश्वर का रहने वाला है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह नशे की हालत में था और शराब पीकर यह धमकी दी थी.

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हरिद्वार नगर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस घटना पर बयान जारी किया. उन्होंने बताया कि धमकी झूठी निकली और तुरंत कार्रवाई से किसी भी बड़े खतरे को टाला गया.

हर की पौड़ी का महत्व

हर की पौड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र घाट है. यह भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है. रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करते हैं. मान्यता है कि इस घाट पर स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. शाम को यहां होने वाली गंगा आरती दुनिया भर में मशहूर है. लाखों पर्यटक और श्रद्धालु इस आरती को देखने आते हैं. हर 12 साल में यहां कुंभ मेला और हर 6 साल में अर्ध कुंभ मेला लगता है. इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में इस तरह की धमकी से पूरे शहर में दहशत फैल गई थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस की तेजी से काम करने की तारीफ हो रही है. मात्र कुछ घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली.