18 मई को खुलेगा उत्तराखंड का रुद्रनाथ मंदिर, यहां देखें डिटेल्स
हिमालय की गोद में बसा
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव के पंच केदार मंदिरों में से एक है.
11,000 फीट की ऊंचाई
यह मंदिर लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है.
यहां पहुंचना मश्किल
हर साल हजारों श्रद्धालु और ट्रेकिंग प्रेमी यहां पहुंचने के लिए कठिन यात्रा करते हैं. यहां पहुंचना काफी मुश्किल है.
सर्दियों में भारी बर्फबारी
मंदिर सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण कई महीनों तक बंद रहता है. इस दौरान भगवान शिव की मूर्ति को नीचे स्थित गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान किया जाता है, जहां भक्त निरंतर पूजा-अर्चना करते रहते हैं.
इस दिन खुलेगा मंदिर
अब इस पावन मंदिर को 18 मई 2026, सोमवार को भक्तों के दर्शन के लिए फिर से खोल दिया जाएगा.
धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर खुलने के दिन पुजारियों और स्थानीय सेवादारों द्वारा विशेष पूजा, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. रुद्रनाथ की यात्रा केवल एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव है.
ज्यादा लोग नहीं पहुंचते
भक्त घने देवदार के जंगलों, हरी-भरी अल्पाइन घाटियों, खड़ी चट्टानों और रंग-बिरंगे फूलों वाले मैदानों से गुजरते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं. रास्ते में मिलने वाला शांत वातावरण और हिमालय की बर्फीली चोटियां मन को मोह लेती हैं.
कैसे पहुंचे?
यहां पहुंचने के लिए सबसे निकट प्रमुख स्थान चमोली जिले का गोपेश्वर है. हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून से बस या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है.