'तुझे मेरे पति में इतना इंटरेस्ट क्यों है..' हल्द्वानी बाजार में सड़क पर भिड़ी दो महिला यूट्यूबर्स; वीडियो में देखें गाली गलोच का वीडियो
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो महिला यूट्यूबर्स के बीच बाजार में जमकर विवाद हो गया. ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच सड़क पर कहासुनी और गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बुधवार शाम एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है. यहां बाजार के बीच दो महिला यूट्यूबर्स के बीच तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर गाली गलौच और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. यह घटना काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के बाजार की बताई जा रही है. जहां दोनों महिलाएं अचानक आमने सामने आ गईं और फिर बहस शुरू हो गई. इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस घटना को लेकर तरह तरह के रिएक्शन सामने आने लगे हैं.
पहले से चल रहा था दोनों के बीच विवाद
जानकारी के मुताबिक दोनों महिला यूट्यूबर्स के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था. इनमें से एक का नाम ज्योति अधिकारी और दूसरी का नाम सुनीता भट्ट बताया जा रहा है. बताया जाता है कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाकर आरोप लगाती रही हैं. कई बार दोनों ने एक दूसरे और उनके परिवारों को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की थीं. सोशल मीडिया पर चल रहे इसी विवाद ने बुधवार को सड़क पर नया रूप ले लिया जब दोनों का आमना सामना बाजार में हो गया.
सड़क पर हुई तीखी बहस और गाली गलौज
वहां मौजूद लोगों के अनुसार बाजार में मिलते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. पहले तो यह मामूली बहस लग रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला काफी गंभीर हो गया. दोनों महिलाएं एक दूसरे पर आरोप लगाने लगीं और माहौल गर्म हो गया. बहस के दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों ने एक दूसरे के पतियों को लेकर भी टिप्पणियां कीं जिससे मामला और ज्यादा भड़क गया.
घटना के दौरान एक महिला ने दूसरी से कहा कि मेरा पति यहां है तुम अपने पति को बुलाओ. इस पर दूसरी महिला ने जवाब देते हुए कहा कि तुम्हें मेरे पति में इतनी दिलचस्पी क्यों है. इन बातों के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखने के लिए आसपास के लोग रुकने लगे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन उस समय किसी ने किसी की बात नहीं सुनी.