रणबीर कपूर की 'रामायण' का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक सबकुछ
Ramayana Part 1 Release: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
Ramayana Part 1 Release: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में भारतीय महाकाव्य रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा.
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. रिलीज से पहले 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म की खास स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई. आइए जानते हैं फिल्म की रिलीज, स्टारकास्ट, बजट से लेकर म्यूजिक तक की अहम जानकारी.
कब रिलीज होगी 'रामायण: पार्ट 1'?
रणबीर कपूर की यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिवाली से ठीक पहले आ रही इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है.
Also Read
IMAX 3D में भी देख सकेंगे फिल्म:
फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. दर्शक इसे सामान्य सिनेमाघरों के अलावा IMAX 3D जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी देख सकेंगे. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है.
कितनी लंबी है फिल्म और क्या मिला सर्टिफिकेट?
सेंसर बोर्ड (CBFC) से फिल्म को U सर्टिफिकेट मिला है. इसका मतलब है कि इसे हर उम्र के दर्शक देख सकते हैं. फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट बताई गई है.
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?
रणबीर कपूर- भगवान राम
साई पल्लवी- माता सीता
यश- रावण
रवि दुबे- लक्ष्मण
सनी देओल- भगवान हनुमान
अरुण गोविल- राजा दशरथ
लारा दत्ता- कैकेयी
काजल अग्रवाल- मंदोदरी
रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
इंदिरा कृष्णन- कौशल्या
एआर रहमान और हंस जिमर का म्यूजिक:
फिल्म के संगीत को खास बनाने के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर ने साथ काम किया है. फिल्म के कई गाने और म्यूजिक ट्रैक पहले ही जारी किए जा चुके हैं. इनमें 'जय जय राम', 'रावण तांडव', 'सीता एस्पिरेशन', 'राम थीम', 'मैं राम' और 'मंगल रंग' जैसे ट्रैक शामिल हैं.
फिल्म का डिस्ट्रीन्यूशन कौन करेगा?
हिंदी स्पीकिंग मार्केट में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस संभालेगी. वहीं, भारत के बाहर इंटरनेशनल डिस्ट्रीन्यूशन का जिम्मा सोनी पिक्चर्स के पास होगा.
कब आएगा 'रामायण' का दूसरा पार्ट?
फिल्म का दूसरा भाग पहले दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना थी. हालांकि, अब इसकी रिलीज 2028 तक टलने की खबरें हैं. फिलहाल मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.