School Closed: हिमालयी राज्यों में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ का खतरा, उत्तराखंड- जम्मू में स्कूलों को बंद करने का आदेश
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा राखी है. मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों में प्रशासन ने 1 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.
School Closed: उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा राखी है. मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों में प्रशासन ने 1 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि जम्मू में भी भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.
नैनीताल, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, चम्पावत, उत्तरकाशी जिलों में मौसम विभाग ने भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. जिसके चलते जिलाधिकारियों ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन सभी जिलों के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 1 सितंबर 2025 को बंद रखने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त और 1 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन 2 सितंबर तक कई इलाकों में 'अत्यधिक भारी' बारिश हो सकती है.
कई इलाकों में भारी नुकसान
भारी बारिश ने जम्मू में भारी नुकसान पहुंचाया है. किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 14 अगस्त से अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर तीर्थयात्री शामिल हैं. 120 से अधिक लोग घायल हुए हैं, और 33 लोग अभी भी लापता हैं. रियासी और रामबन में बादल फटने और बाढ़ के कारण अगस्त में मृतकों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है.
और पढ़ें
- SCO Summit 2025: चीन यात्रा के दूसरे दिन होगी PM मोदी- पुतिन के बीच बैठक, ट्रंप के ट्रैफ़िक से लेकर रूस-यूक्रेन वॉर पर चर्चा
- मौत से हार गया, लेकिन अंगदान कर 3 लोगों को दे गया नई जिंदगी, 18 की उम्र में मर कर भी 'अमर' हो गया रोहन
- Sarkari Naukri: बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू रेलवे में मिल रही सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई कहीं छूट न जाए मौका