मामा बनकर बच्चों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्कूल पहुंचकर की पढ़ाई और भविष्य पर बातचीत
सीएम धामी ने शनिवार को खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचकर नन्हें बच्चों से मुलाकात कर उनसे उनके भविष्य पर बात की. सीएम ने कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से बेहद अपनापन के साथ मुलाकात की. बच्चों ने भी अपने 'मामा' से मिलकर खुशी जाहिर की और उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई.
बच्चों से की उनके भविष्य पर बात
मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, स्कूल और भविष्य के सपनों के बारे में बात की. उन्होंने बच्चों का हाल-चाल पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान स्कूल का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा.
Also Read
आज के बच्चे उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया हर पल उन्हें नई ऊर्जा देता है. उनके अनुसार, आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले और वह अपने सपनों को पूरा कर सके.