'नैनीताल जाएं तो श्री हनुमान धाम के दिव्य स्वरूपों के करें दर्शन', CM धामी ने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर, नैनीताल स्थित श्री हनुमान धाम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने धाम को आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का भव्य केंद्र बताया.

@pushkardhami X Account
Km Jaya

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर नैनीताल जिले के रामनगर स्थित श्री हनुमान धाम की विशेषताओं का उल्लेख किया. उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नैनीताल आने पर इस धार्मिक स्थल के दर्शन करने की अपील की.

सीएम धामी ने कहा कि रामनगर की पवित्र भूमि पर स्थित श्री हनुमान धाम आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का भव्य केंद्र है. यहां भगवान श्री हनुमान के अलग-अलग दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं.


मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हनुमान धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होता है. उन्होंने अपने वीडियो संदेश के जरिए इस स्थल की धार्मिक विशेषताओं को लोगों के सामने रखा और इसे नैनीताल जिले के प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल बताया.

सीएम धामी ने कहा कि नैनीताल जिले में पहुंचने वाले लोगों को श्री हनुमान धाम जरूर जाना चाहिए. उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पवित्र धाम में पहुंचकर भगवान श्री हनुमान के दर्शन करने की अपील की.

धार्मिक आस्था और भव्य स्वरूप

रामनगर क्षेत्र में स्थित श्री हनुमान धाम अपनी धार्मिक आस्था और भव्य स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है. मुख्यमंत्री की ओर से साझा किए गए वीडियो में धाम की आध्यात्मिक भव्यता और भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह संदेश उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से भी जुड़ा है. नैनीताल आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रामनगर स्थित यह धाम धार्मिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन सकता है.