उत्तराखंड में 7 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा, सीएम धामी की युवाओं को बड़ी सौगात
Uttarakhand New Colleges: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.
Uttarakhand New Colleges: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. हाल ही में सरकार ने 7 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है, जो युवाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात साबित होने वाली है.
इन नए महाविद्यालयों से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के विद्यार्थियों को अपने इलाके में ही बेहतर उच्च शिक्षा मिल सकेगी. अब दूर-दराज के गांवों के छात्रों को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे उनका समय, पैसा और मेहनत बचेगा.
Also Read
व्यावसायिक और रोजगारपरक कोर्स पर सरकार का फोकस:
सरकार का खास फोकस व्यावसायिक और रोजगारपरक कोर्स पर है. इन नए कॉलेजों में ऐसे पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे जिनसे युवा पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें. जैसे- इंजीनियरिंग, आईटी, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य स्किल आधारित कोर्स.
सरकार की प्रतिबद्धता:
सीएम धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. इन नए महाविद्यालयों से न सिर्फ शिक्षा का स्तर बढ़ेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. इससे पलायन भी कम होगा. उत्तराखंड में पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए जा चुके हैं. नए कॉलेज खोलने का फैसला राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है. युवा अब अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा ले सकेंगे और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकेंगे.