Board Exam 2026: बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, अब ID प्रूफ होगा जरूरी; इस राज्य ने शुरू की पहल
बोर्ड एग्जाम में फ्रॉड रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने निर्देश जारी किए हैं कि कैंडिडेट्स को अब अपने एडमिट कार्ड के साथ एक...
UK बोर्ड क्लास 10th & 12th Exam: बोर्ड एग्जाम दे रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि फ्रॉड के कारण बच्चों का भविष्य लगातार खतरें में रहता है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस फ्रॉड को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि कैंडिडेट्स को अब अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड ID कार्ड भी लाना होगा. यह कदम प्रदेश सरकार ने बड़े सोच-विचार के बाद उठाया. हाल ही में एक कांड के चलते एग्जाम हॉल में एंट्री की शर्तों को और सख्त कर दिया गया है.
पहचान साफ होना जरूरी
बोर्ड सेक्रेटरी वी.पी. सिमल्टी ने एक ऑर्डर जारी किया है. इस ऑर्डर में उन्होंने सभी एग्जाम सेंटर्स पर इंटेंसिव चेकिंग की बात कही. साथ ही अगर किसी कैंडिडेट के एडमिट कार्ड या पहचान पर कोई शक है, तो उन्हें तुरंत अपने आधार कार्ड या दूसरे सरकारी पहचान पत्र से इसे वेरिफाई कर लेना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पहचान साफ नहीं होगी, तो कैंडिडेट को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है.
स्टूडेंट्स की जगह एग्जाम देते हुए युवक पकड़ा
आपको बता दें कि हाल ही में हरिद्वार के एक एग्जाम सेंटर पर आठ स्टूडेंट्स की जगह एग्जाम देते हुए युवक पकड़े गए. इस घटना के बाद बोर्ड सख्त हो गया है. एंट्री की शर्तों से लेकर एग्जाम में चेकिंग तक, कई नियमों में बदलाव की जरूरत साफ दिखी. बोर्ड का साफ कहना है कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसा होने से आगे रूका भी जाएगा.
परीक्षा प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी
बोर्ड का कहना है कि सिर्फ एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. बदली हुई फोटो या बदली हुई पहचान जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक रहेगी. इस सिस्टम से परीक्षा प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी बनी रहेगी और गलत तरीकों पर सख्ती से रोक लगेगी.
परीक्षा की डेट
उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 23 फरवरी को और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू हुई थी. बोर्ड की परीक्षाएं 23 मार्च को खत्म होंगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र जाते समय अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ रखें.
बड़ी संख्या में कैंडिडेट शामिल
उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 1,722 इंडिविजुअल कैंडिडेट और 110,544 इंस्टीट्यूशनल कैंडिडेट शामिल हैं. इसी तरह उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत और 99349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.