उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में हुए सुधारों ने आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरी है. इस योजना के माध्यम से लगभग 60 करोड़ लोगों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पात्र लाभार्थी देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकते हैं. इससे स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है.
"प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हेल्थ और वेलनेस में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। भारत के 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली है।”: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी#Uttarakhand#12YearsOfGaribKalyan pic.twitter.com/Pd5nMnjqYN
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) June 13, 2026Also Read
- ऊधम सिंह नगर में विशेष जनसंपर्क अभियान, सीएम धामी बोले- 'पिछले वर्षों में राज्य में कई बड़े काम हुए'
- भारतीय सेना को मिले सैकड़ों नए जांबाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CM धामी की मौजूदगी में कैडेट्स ने भरा अंतिम पग
- असम विमान हादसे पर भावुक हुए CM धामी, जोरहाट में शहीद हुए वायुसेना के 5 जांबाजों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल इलाज तक सीमित रहने के बजाय सरकार ने स्वास्थ्य और वेलनेस को भी प्राथमिकता दी है. देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया है.
धामी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों का सबसे बड़ा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिला है. उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती हैं. सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम किया है.