Fatehpur News: महिला को घेरकर पीटा, निर्वस्त्र करने की कोशिश, दिल दहला देने वाला है Video
UP Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महिला को निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया.
UP Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
घटना थरियांव थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत छोटी सी बात से हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि महिला के साथ अभद्रता और हिंसा की गई. मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला की साड़ी तक फाड़ने की कोशिश की, जिससे उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने का प्रयास किया गया.
वायरल हो रहा Video
मारपीट के बावजूद, पीड़ित महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया. महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. महिला की इस साहसिक कार्रवाई ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा पर किस तरह रोक लगाई जा सकती है.
वायरल वीडियो पर रिप्लाई देते हुए फतेहपुर पुलिस ने लिखा, "प्रकरण में थाना थरियांव पर प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर एनसीआर नं0 211/24 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है."
और पढ़ें
- बकरी ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, UP में कुदरत के नमूने को देखने के लिए उमड़ी भीड़, वायरल हो रही तस्वीर
- सलवार सूट में थी महिला कॉन्स्टेबल, छेड़खानी पर टोका, तो मनचलों ने दीवार पर पटका सिर, नाली में घुसाया मुंह, वीडियो में देखें हैवानियत
- Aligarh News: स्कूल में दौड़ते-दौड़ते 14 साल के मासूम को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरा और रुक गई सांसें