सेक्स रैकेट चलाता है... फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए 'सचिव जी', पत्नी ने मुंह पर जूतियां मारीं

लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने एक महिला के साथ फ्लैट में पकड़ा. विवाद के दौरान पत्नी ने महिला और पति से मारपीट की.

X
Ashutosh Rai

लखनऊ के गुडंबा इलाके में 15 अगस्त को पंचायत सचिव और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति फ्लैट में दूसरी महिला के साथ मौजूद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. महिला ने पति पर मारपीट, धमकी और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के आरोप लगाए.

पत्नी ने फ्लैट में दूसरी महिला के साथ पकड़ा

गुडंबा इलाके में ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग को उसकी पत्नी सबा ने एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ पकड़ा. मामला कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के ब्लॉक-बी का है. पत्नी को पति के वहां होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची. दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई और कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया. इसी दौरान सबा ने महिला को पकड़कर घसीटा और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसने पति के मुंह पर जूतियां भी मारीं.

पत्नी का आरोप- शादी के बाद से करता है मारपीट

सबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अल्सफ बेग से 9 जून 2021 को हुई थी. दोनों की करीब ढाई साल की बेटी भी है. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता और कई बार मारपीट कर चुका है. उसका कहना है कि पति देर रात तक घर से बाहर रहता था और पत्नी-बेटी की जिम्मेदारी भी ठीक से नहीं निभाता था. सबा ने यह भी आरोप लगाया कि पति शराब और ड्रग्स का इस्तेमाल करता है और नशे में मारपीट करता है. उसके मुताबिक, पति सरकारी नौकरी का दबाव दिखाकर घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था. महिला ने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध और सेक्स रैकेट चलाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.


पुलिस ने पति पर की शांति भंग की कार्रवाई

गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, 15 अगस्त को पुलिस को एक महिला के फ्लैट में मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पंचायत सचिव अल्सफ बेग को एक महिला के साथ पाया. पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, जहां पत्नी ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट सहित कई आरोप लगाए. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के विवाद को मीडिएशन के लिए भेजा गया है, ताकि दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे का रास्ता तय किया जा सके. वहीं, सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है. पत्नी की ओर से लगाए गए दूसरी महिलाओं से संबंध और सेक्स रैकेट जैसे आरोपों की पुष्टि जांच के बिना नहीं हुई है.