Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

सिकंदराबाद विधायक समेत BJP के 6 नेताओं को MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें क्या था मामला?

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में विधायक समेत भाजपा के 6 नेताओं को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है. इन सभी पर साल 2014 का एक क्रिमिनल केस दर्ज था.

India Daily Live

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिकंदराबाद विधायक समेत भाजपा के पांच नेताओं को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है. हालांकि सजा के बाद उन्हें कोर्ट से ही जमानत दे दी गई, क्योंकि सभी की सजा का समय दो साल से कम था. 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुलंदशहर जिले की एक स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला भाजपा प्रमुख विकास चौहान, भाजपा कार्यकर्ता अनिल प्रधान, सचिन कुमार, अजय त्यागी और सुधीर शर्मा को 22 महीने 20 दिनों की जेल की सजा सुनाई.

सभी पर लगा इतने रुपये का जुर्माना

सजा को सुनाने के दौरान कोर्ट ने छहों में से प्रत्येक पर 25,500-25,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सजा का समय दो साल से कम होने के कारण दोषियों को शुक्रवार शाम कोर्ट से ही जमानत दे दी गई है. 

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, सभी छह आरोपियों पर 24 अक्टूबर 2014 को आईपीसी की धारा 147 (दंगा) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत केस दर्ज किया गया था. आरोप था कि उन्होंने 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ बुलंदशहर जिला अस्पताल के बाहर एक सड़क पर जाम लगा दिया था. राजकुमार उर्फ ​​हब्बू के हत्यारोपियों को गिरफ्तार न कर पाने को लेकर आक्रोश में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी.