चेहरा ढककर आए और कोचिंग के बाहर लड़कियों को छेड़ा, अब लंगड़ाते हुए थाने पहुंचे आरोपी
मुज़फ्फरनगर के गांधी कॉलोनी इलाके में नकाबपोश युवकों ने स्कूटी पर सवार दो छात्राओं का कोचिंग सेंटर तक पीछा किया. बदमाशों ने उनके साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 2 मनचले पकड़कर उन्हें पैरो पर चलने लायक नहीं छोड़ा.
यूपी के मुज़फ्फरनगर में एक कोचिंग के बाहर लड़कियों को छेड़ने का मामला सामने आया है. गांधी कॉलोनी इलाके में नकाबपोश युवकों ने स्कूटी पर सवार दो छात्राओं का कोचिंग सेंटर तक पीछा किया. नकाबपोशों ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और धमकी देकर भाग गए. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
इसके बाद यूपी पुलिस एक्शन में आयी और बदमाशों को पकड़ा. 2 मनचले पकड़कर उन्हें पैरो पर चलने लायक नहीं छोड़ा. दोनों लंगड़ाते हुए थाने पहुंचे. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है एक आरोपियों की तलाश जारी है.
छेड़खानी करने वाले नकाबपोश शोहदे उज्जवल और शोभित शर्मा को 3 घंटे के अंदर पुलिस ने अरेस्ट कर इनका मुकम्मल ट्रीटमेंट किया है. दोनों लंगड़ाते हुए थाने पहुंचे हैं. उनके पैर में गंभीर चोटें थी. बता दें कि लखनऊ में कपल के साथ छेड़खानी के बाद से यूपी पुलिस एक्शन मोड में है. जिले की बंधुआकला पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले विशेष समुदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.
Also Read
आंबेडकर पार्क के पास हुई थी बदतमीजी
बुधवार को गोमती नगर इलाके के आंबेडकर पार्क के पास सैकड़ों युवक बारिश का मजा लेने के लिए बाहर निकले थे. इसी दौरान कुछ मनचलों ने बाइक से जा रहे एक युवक-युवती को घेरकर उन पर पानी फेंकना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उन्हें सड़क पर भरे पानी में गिरा दिया. कुछ मनचले बाइक पर पीछे बैठी युवती को छूने भी लगे. घटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसकी चर्चा विधानसभा में भी हुई.