लखनऊ: उत्तर प्रदेश के छात्रों को 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है. बहुत जल्द आप अपने रिजल्ट चेक कर पाएंगे. खबरों की मानें तो 53 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है. परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ एनडीटीवी एजुकेशन पोर्टल और डिजिलॉकर पर भी अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
यूपीएमएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित करेगा. परिणाम घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफार्मों पर परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएंगे. छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
-upmsp.edu.in
-upresults.nic.in
यहां हम कुछ प्रोसेस बता रहा है जिसकी मदद से छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चक कर पाएंगे. आपको बस इन प्रोसेस को फॉलो करना है.
छात्र अगर चाहें चो मैसेज के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं;
-कक्षा 12: UP12
-कक्षा 10: UP10
उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहने वाले छात्रों के पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा.
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध होंगे. छात्र अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करके, 'यूपी बोर्ड' खोजकर और आवश्यक विवरण दर्ज करके यूएमएएनजी ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं.