'लगा जैसे जंगली जानवरों ने घेर लिया हो...',लखनऊ में छेड़खानी का शिकार हुई लड़की ने बताई आपबीती
यूपी के लखनऊ में छेड़खानी का शिकार हुई लड़की और उसके दोस्त ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें उस समय ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे जंगली जानवरों के झुंड से घिरा हुआ है, वहीं पीछे बैठी उसकी दोस्त उन लड़को से बचने खूब कोशिश कर रही थी लेकिन उन मनचलों ने एक नहीं मानी. इस हादसे के बाद से योगी सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए DCP, ADCP , ACP, SHO चौकी इंचार्ज, चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गोमती नगर क्षेत्र में अनियंत्रित भीड़ ने बाइक सवार पर बारिश का जमा पानी छिड़का जब इस दौरान पीछे बैठी लड़की बाइक से गिर गई तो उसे गंदे तरीके से छू कर परेशान किया है. दरअसल यूपीएससी की तैयारी कर रही लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी तभी लड़कों की झुंड ने उसके साथ ऐसी हरकत की.
बाइक चालक ने बताया कि उसे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे जंगली जानवरों के झुंड से घिरा हुआ है, जब कि पीछे बैठी उसकी दोस्त उन लड़को से बचने की कोशिश कर रही थी.
'ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए..'
आगे युवक ने कहा, 'मैंने उनसे हाथ जोड़कर विनती की लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी, इस दौरान अगर मेरी दोस्त को कुछ हो जाता तो मैं कभी माफ नहीं कर पाता, ऐसे लोगों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए. उनकी खुद की मां-बहन हैं फिर भी वे महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते'. युवक ने कहा कि बदमाशों ने उसके दोस्त के साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया'.
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि इस हादसे से युवक और युवती दोनों ही सदमे में हैं. वहीं इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जहा बाइक सवार लड़का और लड़की कैसे उन मनचलों से बचने की कोशिश कर रहे होते हैं.
एक्शन में योगी सरकार
जानकारी के मुताबिक दोनों ही पीड़ित यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और ने एक निजी कोचिंग की लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे, युवक कुछ किताब लेने गया था, जब उसकी मुलाकात अपनी फ्रेंड्स हुई, जो घर पर लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी. बारिश और जलभराव के कारण, ऑटो चालक ने उसे समतामूलक क्रासिंग के पास उतार दिया था. इसलिए उसने उसे सड़क पार करने में मदद करने की कोशिश की. हालांकि सड़क पर पानी भरा हुआ था, जब वे अपनी बाइक पर बाढ़ वाले क्षेत्र से निकलने की कोशिश कर रहे थे तो युवकों के एक समूह ने उन दोनों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया. वहीं इस घटना पर प्रदेश के योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए DCP, ADCP , ACP को पद से हटा दिया, साथ ही SHO चौकी इंचार्ज, चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.