T20 World Cup 2026

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मे भीषण सड़क हादसा, टोल प्लाजा पर बस पलटने से सात लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल अवस्था में बताए जा रहे हैं.

X
Ashutosh Rai

उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रहा एक स्लीपर कोच बस अचानक पलट गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं 40 लोग घायल अवस्था में बताए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस और आपदा बल पहुंच गए है. बचाव कार्य जारी है. इसके बाद घायल लोगों को तुरंत असपताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी.

पुलिस की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस जानलेवा हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार था. ड्राइवर को झपकी आ गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे बस का कंट्रोल खो गया और तेज रफ्तार बस पलट गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव और राहत का काम शुरू किया.

राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने निर्देश जारी किए

राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने इस दुखद हादसे पर तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हसनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए डबल डेकर बस हादसे की बहुत दुखद खबर मिली है. उत्तर प्रदेश सरकार ने घायलों के सही इलाज के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं.

Bus @X

पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में बने मेडिकल डिपार्टमेंट

उन्होंने कहा कि वह खुद मेडिकल डिपार्टमेंट के संबंधित अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में बने हुए हैं. घायलों को अच्छी क्वालिटी का इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है.

एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर

राहत और बचाव का काम जारी है. घटना के बारे में ADCP साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. लोकल पुलिस के अलावा NHI की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव का काम जारी है. लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हसनापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 11.4 पर आज एक जानलेवा सड़क हादसा हुआ. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है.