menu-icon
India Daily

'अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और रहेगी...' खुद को इस्लामिक गुरु बताने वाले मौलाना ने यूपी के मुसलमानों से बंगाल शिफ्ट होने को कहा

मौलाना जर्जिस अंसारी का नाम कई बार विवादित मामले से जोड़ा गया है. एक बार फिर अंसारी ने अयोध्या मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यूपी के मुस्लमानों को राज्य छोड़ बंगाल जाने की हिदायत दी है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और रहेगी...' खुद को इस्लामिक गुरु बताने वाले मौलाना ने यूपी के मुसलमानों से बंगाल शिफ्ट होने को कहा
Courtesy: Social Media

इटवा के मौलाना जर्जिस अंसारी को कई बार भड़काऊ बयान देते सुना गया. एक बार फिर से उन्होंने अपने विवादित बयान से लोगों का ध्यान खिंचा है. खुद को इस्लामिक गुरु बताने वाले मौलाना ने इस बार अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया है. 

अंसारी ने कहा कि आज भले ही अयोध्या में राम मंदिर बना दिया गया लेकिन उस जगह पर हमेशा बाबरी मस्जिद थी और रहेगी. उन्होंने कहा कि हमसे बाबरी मस्जिद की जमीन छीनी गई है लेकिन उसका मालिक कोई और नहीं बन सकता. इतना ही नहीं उन्होंने अपने कम्यूनिटी के लोगों को यूपी छोड़कर बंगाल में शिफ्ट होने कीसलाह दी है.  

मौलाना जर्जिस अंसारी ने क्या कहा?

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तरह एक नई मस्जिद बनाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि उसके निर्माण पर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि 11 फरवरी को इसकी नींव डाली जाएगी. उधर चल रहे इस विवाद के बीच मौलाना ने विवादित बयान देकर मामले को और तूल देने का काम किया है.

अंसारी ने अयोध्या के राम मंदिर के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हम वहां पहले भी बाबरी मस्जिद मानते थे, आज भी मानते हैं और आने वाले कयामत के दिन तक मानते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं जब तक हूं तब तक इस  बात को दोहराता रहूंगा कि बाबरी मस्जिद थी और वहीं रहेंगी. कोई भी चीज छीनने से उसकी नहीं हो जाती, हम हमेशा उसके मालिक रहेगे.

कौन हैं जर्जिस अंसारी?

जर्जिस अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुस्लमानों को बंगाल में शिफ्ट होने की हिदायत देते हुए कहा कि मैंने कई बार अपने घर पर कहा कि यूपी रहने का दिल नहीं करता, चलो बंगाल चलते हैं. अंसारी के इन बयानों से संत समाज में गुस्से का माहौल है. संतों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब जर्जिस अंसारी ने विवादित बयान दिए हो. खुद को इस्लामिक गुरु कहने वाले अंसारी कई बार महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने एक बार यह तक कह दिया था कि महिलाओं को पुरुषों के अधीन ही रहना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने एक बार यह तक कह दिया था कि महिलाएं अगर प्रेग्नेंट हो फिर भी उन्हें अपने शौहर की यौन इच्छाओं को पूरा करना चाहिए.