Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार; 22 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
उत्तर प्रदेश में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई. कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इंडियन रेलवे के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए कई बसें लगाई गईं. दुर्घटना का कारण ट्रेन के बोल्डर से टकराने को बताया जा रहा है. दुर्घटना को लेकर इंडियन रेलवे ने इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है.
Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन नंबर 19168 यानी साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. इंडियन रेलवे के मुताबिक, यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.
ड्राइवर के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद इंडियन रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- आईबी कर रही पड़ताल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज सुबह 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया. आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.