7 साल की बच्ची का किया रेप, 70 साल का मौलाना हुआ गिरफ्तार, समझें पूरा मामला
कानपुर में 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 70 साल के मौलाना को पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से धर दबोचा. गिरफ्तार कर मौलाना को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Kanpur Crime News: कानपुर में 7 साल की मासूम से रेप करने वाले 70 साल के मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को कमरे में बुलाया था, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन तब तक वह चकमा देकर भाग गया था. अब पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से मौलाना को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर मौलाना को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत एक साल साल की बच्ची के रेप का प्रयास करने वाले 70 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी पर थाना ग्वालटोली में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया था जिसमें नामित आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चाचा वांछित था जिसे थाना ग्वालटोली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है.
पहले भी कर चुका है दो बच्चियों के साथ हैवानियत
स्थानीय लोगों ने बताया कि मौलाना पहले भी दो बच्चियों के साथ गलत काम को अंजाम दे चुका है. लोगों ने पहले लोक लाज के डर से कुछ नहीं कहा लेकिन इस बार सभी की नजर उस पर थी. उस रात मौलाना ने बच्ची को पकड़ लिया. आसपास के सभी दुकानदारों की उस पर नजर थी और उसे गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.