menu-icon
India Daily

JEE Main 2026 की Answer Key पर बवाल, इन 4 सवालों के जवाब में निकली गड़बड़ी; क्या बदल जाएगी आपकी रैंक

JEE Main 2026 की आंसर की जारी होते ही चार सवालों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. छात्रों का दावा है कि इनमें गलतियां हैं जो उनके स्कोर और रैंक पर असर डाल सकती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
JEE Main 2026 की Answer Key पर बवाल, इन 4 सवालों के जवाब में निकली गड़बड़ी; क्या बदल जाएगी आपकी रैंक
Courtesy: X

नेशनल टेस्ट एजेंसी  ने JEE Main 2026 अप्रैल सेशन की आंसर की, प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं. इसके बाद छात्रों को अपने जवाब जांचने का मौका मिला. लेकिन जैसे ही छात्रों और एक्सपर्ट्स ने आंसर की का विश्लेषण किया, कुछ सवालों को लेकर गंभीर आपत्तियां सामने आने लगीं. इससे छात्रों के बीच चिंता का माहौल बन गया है.

JEE Main सेशन 2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को देशभर में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसके जरिए देश के टॉप संस्थानों जैसे Indian Institutes of Technology और National Institutes of Technology में प्रवेश का रास्ता खुलता है. इसलिए हर सवाल और उसका सही जवाब छात्रों के भविष्य पर सीधा असर डालता है.

इन 4 सवालों पर उठे बड़े सवाल

आंसर की जारी होने के बाद चार प्रश्न ऐसे सामने आए हैं जिन पर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है

  • 2 अप्रैल शाम शिफ्ट में केमिस्ट्री का को ऑर्डिनेशन कंपाउंड सवाल
  • 5 अप्रैल शाम शिफ्ट में मैथ्स का डिफरेंशियल इक्वेशन प्रश्न
  • 6 अप्रैल फिजिक्स में थर्मोडायनामिक्स से जुड़ा सवाल
  • 6 अप्रैल केमिस्ट्री में हाइड्रोकार्बन से संबंधित प्रश्न

छात्रों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन सवालों के दिए गए जवाब पूरी तरह सही नहीं हैं. कुछ ने इन्हें हटाने या बोनस अंक देने की मांग की है.

कैसे करें आंसर की चैलेंज

अगर किसी छात्र को लगता है कि आंसर की में गलती है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है

प्रक्रिया इस तरह है

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करें
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें
  • संबंधित सवाल चुनें
  • सही उत्तर और प्रमाण अपलोड करें
  • तय शुल्क जमा करें

ध्यान रखें कि बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

NTA ने आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल तय की है. यानी आज रात तक ही यह मौका उपलब्ध है. अगर छात्र समय पर अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करते हैं, तो बाद में कोई बदलाव संभव नहीं होगा. इसलिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है.