Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

चाचा तो चाचा, जन्म देने वाले पिता ने भी कर डाला रेप, मुजफ्फरनगर में 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी

मुजफ्फरनगर में रिश्तों को कलंकित करने वाले एक मामले में पहले चाचा ने और फिर बाद में पिता ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

मुजफ्फरनगर: यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से रिश्तों को कलंकित करनेवाला एक ऐसा मामला समाने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने चाचा और पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. किशोरी द्वारा पुलिस से जब इस मामले की शिकायत की गई तो पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने इस पुरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां की एक किशोरी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पिता और चाचा पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए. पीड़िता के मुताबिक उसके सगे चाचा ने पहले उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और 4 महीनों तक उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने जब हिम्मत दिखाते हुए इस पुरे घटनाक्रम से अपने पिता को अवगत कराया तो कलयुगी बाप हैवान बन बैठा और बेटी के साथ ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. 

चाचा ने उठाया मां की गैरमौजूदगी का फायदा

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले पिता की खराब आदतों की वजह से ही उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद मौका पाकर उसके चाचा ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे डाला. चाचा उसे अक्सर यह कहकर धमकाता रहता था कि किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मार दिया जाएगा. ये सिलसिला 4 महीनों तक चलता रहा और इस दौरान पीड़िता डर के मारे कुछ भी नहीं बोली. 

कलयुगी बाप ने ही लूट ली बेटी की अस्मत

एक दिन जब उसका धैर्य जवाब दे गया, तब पीड़िता ने चाचा की नापाक करतूतों की जानकारी अपने पिता को दी, इस आस में कि पिता ढाल बनकर उसकी रक्षा करेगा, लेकिन पीड़िता को क्या पता था कि चाचा के बाद उसका बाप भी हैवान हो जाएगा और उसकी अस्मत को तार-तार कर देगा. किशोरी के पिता ने रिश्तों को कलंकित करते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

हालांकि इस घटना के बाद भी लड़की टूटी नहीं और उसने दोनों हैवानों को सजा देने की ठान ली और पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत कर डाली. पुलिस ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और कठोर कार्रवाई की जाएगी.