Mahakumbh 2025: महाकुंभ में इन बाबाओं से पंगा लेना पड़ा रिपोर्टर्स को भारी, पिटाई की क्लिप्स हुईं तेजी से वायरल

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साधु-संतों की भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं. वहीं, इंफ्लूएंसर और रिपोर्टर खबरें बनाने पहुंचे, लेकिन उनके अटपटे सवालों ने साधुओं को नाराज कर दिया. नतीजतन, कुछ को साधुओं के गुस्से और पिटाई का सामना करना पड़ा.

Social Media
Princy Sharma

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है. श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं. इस आयोजन में इंफ्लूएंसर और रिपोर्टर भी लोगों तक खबरें पहुंचाने और अनोखा कंटेंट बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्टरों और इंफ्लूएंसरों के सवाल इन साधुओं को इतने नागवार गुजरे कि उन्हें महाकुंभ के बीच ही साधुओं के गुस्से और पिटाई का सामना करना पड़ा. 

यहां हम आपको उन टॉप 5 वायरल घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनमें साधुओं और बाबाओं ने रिपोर्टरों और इंफ्लूएंसरों को सबक सिखाया.

झूले वाले बाबा की पिटाई

झूले वाले बाबा से सवाल पूछना एक रिपोर्टर को बहुत भारी पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर ने बाबा के झूले के पास कुछ बढ़ाया, जिससे बाबा गुस्से में आ गए. उन्होंने हाथ में पकड़े मोरपंख से रिपोर्टर को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद बाबा झूले से उतरकर उसे दौड़ा लेते हैं.