IPL 2026

‘डार्लिंग, पेपर तैयार है… एग्जाम से पहले आ जाओ!’ टीचर के लीक हुए मैसेज ने उड़ा दिए होश

वायरल ऑडियो क्लिप में प्रोफेसर परमजीत सिंह छात्रा को 'डार्लिंग' कहकर संबोधित करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं- 'डार्लिंग, पेपर तैयार है… एग्जाम से पहले आ जाओ, मैं तुम्हें दे दूंगा.' यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिसके बाद पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया.

x
Antima Pal

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह पर एक बड़ी छात्रा के साथ अश्लील बातचीत करने और परीक्षा का पेपर लीक करने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगा है. इस मामले में प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

‘डार्लिंग, पेपर तैयार है… एग्जाम से पहले आ जाओ!’

वायरल ऑडियो क्लिप में प्रोफेसर परमजीत सिंह छात्रा को 'डार्लिंग' कहकर संबोधित करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं- 'डार्लिंग, पेपर तैयार है… एग्जाम से पहले आ जाओ, मैं तुम्हें दे दूंगा.' यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिसके बाद पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया.

टीचर के लीक हुए मैसेज ने उड़ा दिए होश

पीड़ित छात्रा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है. आरोप के अनुसार प्रोफेसर लंबे समय से उसके साथ अश्लील फोन बातचीत कर रहे थे और परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर गलत मंसूबे रख रहे थे. छात्रा को इस घटना से इतना मानसिक तनाव हुआ कि वह विश्वविद्यालय प्रशासन के पास पहुंची. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने इसकी शिकायत हासनगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. 

प्रोफेसर परमजीत सिंह ने किया सभी आरोपों से इनकार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है. प्रोफेसर परमजीत सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया है कि यह सब विश्वविद्यालय की आंतरिक राजनीति का हिस्सा है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. इस मामले पर विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी ने गंभीरता दिखाते हुए आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. समिति पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह घटना शिक्षा जगत में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई है. छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा है. कई छात्र संगठनों ने मांग की है कि दोषी पर सख्त कार्रवाई हो और ऐसे प्रोफेसरों को तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाए. लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.