menu-icon
India Daily

कौशांबी में हाइवे पर पलटा तेल टैंकर, भीषण आग से लगा घंटों जाम; आसमान में दिखा आग का गोला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक बड़ी घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है. नेशनल हाइवे पर एक टैंकर के पलटने से आग लग गई.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
कौशांबी में हाइवे पर पलटा तेल टैंकर, भीषण आग से लगा घंटों जाम; आसमान में दिखा आग का गोला
Courtesy: X (@ANI)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के नेशनल हाइवे-2 पर तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और वहां हाई वोल्टेड लाइन के खंभे से टकरा गया. टैंकर के पलटते ही उसमें आग लग गई और आसमान में एक बड़ा आग का गोला बनता नजर आया. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक टैंकर कानपुर से प्रयागराज तेल लेकर जा रहा था, हालांकि इसके बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियों में देखा जा सकता है कि इस धमाके के बाद हाइवे पर गाड़ियां अपने जगह पर रुक गई. जिससे 10 किलोमीटर से  भी ज्यादा लंबा जाम लग गया.

ट्रक चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दी. वहीं सैनी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना में ट्रक चालक और क्लीनर की जान बच गई है. दोनों ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई. लेकिन धमाका इतना ज्यादा जबरदस्त था कि टैंकर घंटों तक जलता रहा, काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम को इस आग पर काबू मिला. अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. लेकिन इलाके में अभी भी काला धुआं नजर आ रहा है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद इस पर काबू पा लिया गया. हालांकि आसपास के लोगों गाड़ियों की लंबी कतार की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि गनीमत यह रही इस घटना में किसी की भी जान नहीं गई. घटना के वक्त आसपास में कोई गाड़ी मौजूद नहीं थी, वहीं टैंकर में सवार दोनों व्यक्ति कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है. क्या ड्राइवर या क्लीनर नशे में था या फिर किसी और वजह से घटना घटी.