menu-icon
India Daily

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू; यहां देखें वेदर अपडेट

सर्दी से लोगों को अभी राहत मिलने शुरु हुई थी, उसी बीच मौसम विभाग का नया अपडेट आया है. IMD के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होनी की संभावना है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू; यहां देखें वेदर अपडेट
Courtesy: ANI

मौसम अभी बदलना शुरु हुआ था, लोगों ने अपनी रजाई समेटनी शुरु कर दी थी . हालांकि इसी बीच मौसम विभाग की ओर से बदलाव के संकेत दे दिए गए हैं. IMD के मुताबिक इस सर्दी की आखिरी बारिश आज यानी बुधवार को हो सकती है. वहीं पहाड़ों में एक बार फिर से बर्फबारी की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है. हालांकि दो दिनों से पड़ रहे तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी. मध्यम बारिश की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा होगा. साथ में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं मौसम को और भी ज्यादा ठंडा बनाएगी. 

यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का बड़ा बदलाव होने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जिलों में तेज हवाएं के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में धूप भी निकलने वाली है. वहीं नोएडा में आज मौसम सुहाना रहने वाला है. बादल छाए होने की वजह से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

राजस्थान से तमिलनाडु तक बारिश की संभावना

यूपी-दिल्ली के साथ राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है. आज यानी बुधवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा और अजमेर समेत कुछ अन्य इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इसके साथ 40 की स्पीड से चलने वाली तेज हवाएं लोगों को ठंड का एहसास दिलाएगी.

दक्षिण राज्यों की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है. शुष्क मौसम से पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं पुडुचेरी में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. धूप और बारिश की वजह से इन दिनों लोग खांसी और जुकाम से परेशान है. गले की समस्या भी काफी बढ़ गई है, ऐसे में अभी कुछ दिनों तक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.