'चार महीने पहले लव मैरिज...', यूपी में पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने आए पति को पत्नी के सामने उतारा मौत के घाट
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई. चार महीने पहले हुए प्रेम विवाह को लेकर विवाद चल रहा था.
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात हुई. पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की कार में घुसकर गोली मार दी गई. घटना के बाद परिवार ने इसे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश का परिणाम बताया है.
परीक्षा केंद्र से लौटते समय हुई वारदात
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा और रिश्तेदार शुभम के साथ कार से शामली लौट रहे थे. आकांक्षा पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकली थी. परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर हाईवे पर ट्रैफिक धीमा था. इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और कार के शीशे के पास आकर बेहद नजदीक से गोली चला दी. गोली सीधे शिवकुमार के सिर में लगी. घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रेम विवाह बना विवाद की वजह
मृतक शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों ने करीब चार महीने पहले परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. आकांक्षा का कहना है कि शादी के बाद से उनके रिश्ते का लगातार विरोध किया जा रहा था. परिवार के कुछ सदस्य इस विवाह से नाराज थे और कई बार धमकियां भी दी गई थी. आकांक्षा ने अपने दो भाइयों सहित कई लोगों पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Also Read
- NCR वालों के लिए बड़ी खबर, नोएडा-गाजियाबाद और मेरठ की सड़कों का बदलेगा चेहरा, ट्रैफिक जाम से मुक्ति का प्लान तैयार
- 'एक बार चेहरा दिखा दो...,' यूपी में मां के ब्रह्मभोज पर भाई ने भाई को मारी गोली, चीखती रह गई मंगेतर
- यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट में 40 लाख मतदाता बढ़े, हटे 1.41 करोड़ नाम; हर मतदाता को मिला 9 अंकों का खास नंबर