menu-icon
India Daily

प्रेमजाल में फंसी युवती, प्रेमी संग जाने की कर रही थी जिद; परिजनों ने युवक पर लगाया देह व्यापार में धकेलने का आरोप

बांदा में एक युवती के प्रेमी संग जाने की जिद के बीच परिजनों ने युवक पर देह व्यापार में धकेलने की साजिश का आरोप लगाया है. युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एक्शन लिया.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
प्रेमजाल में फंसी युवती, प्रेमी संग जाने की कर रही थी जिद; परिजनों ने युवक पर लगाया देह व्यापार में धकेलने का आरोप
Courtesy: Pinterest

बांदा: यूपी के बांदा में एक युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. जब परिवार वालों के समझाने-बुझाने के बावजूद उसने बात मानने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की. इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इस मामले में परिवार ने युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें उस पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने, मानव तस्करी और SC/ST एक्ट के तहत अपराधों का आरोप लगाया गया है.

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही बलात्कार सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह पूरी घटना नरैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश रची थी.

परिजनों ने क्या लगाया आरोप?

आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी. इसी बीच आरोपी ने युवती को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.

आरोपी की क्या थी प्लानिंग?

इसके बाद परिवार वाले युवती को घर वापस ले आए. परिवार का आरोप है कि वह युवक कथित तौर पर युवती को देह व्यापार में धकेलने की योजना बना रहा था. आरोपी ने पीड़िता के परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी. जिसके वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मामला दर्ज करवाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले पर बात करते हुए नरैनी कोतवाली के SHO संदीप कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुस्लिम युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने, मानव तस्करी और SC/ST एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और पुलिस इस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है.