menu-icon
India Daily

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर! 500 से ज्यादा गांव डूबे, 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. 500 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं. मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
UP Weather: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर! 500 से ज्यादा गांव डूबे, 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Courtesy: Social Media

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने से जारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति को भयावह बना दिया है. राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और लगभग 500 से अधिक गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. फैजाबाद-अयोध्या क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं. ग्रामीणों को पीने का पानी लेने के लिए 2 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 29 जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है. जिसमें ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के इन इलाको में येलो अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में  येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में चेतावनी जारी की है. बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर समेत 50 से अधिक जिलों में बिजली गिरना की संभावना जताई गई है.

बारिश की रफ्तार में आ सकता है बदलाव

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, 14 अगस्त से पूर्वी यूपी में बारिश की तीव्रता घट सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में वर्षा जारी रह सकती है. मंगलवार को बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई. बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम और पूर्वा हवाओं में नमी के कारण बुधवार को कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना है.