T20 World Cup 2026

पति, पत्नी और तीन बच्चे, यूपी के एक घर में मिला पांच लोगों का शव; तीन दिन से सड़ रही थी लाश

यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना हुई. एक घर में एक दंपत्ति समेत तीन बच्चों की लाशें मिलीं.

Pinterest
Ashutosh Rai

उत्तर प्रदेशः यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना हुई. एक घर में एक दंपत्ति समेत तीन बच्चों की लाशें मिलीं. मौके पर सीनियर अधिकारी पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो अंदर पांच लोगों की लाशें मिलीं. शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है. घटना अमापुर थाना इलाके में हुई.

पेट्रोल पंप के पीछे रहता था परिवार

अमापुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार की लाशें एक बंद घर में मिलीं. पुलिस वेल्डिंग मशीन से दरवाजा काटकर घर के अंदर घुसी. खिड़की से देखने पर सत्यवीर की लाश फंदे से लटकी हुई मिली, जबकि उसकी पत्नी रामश्री, बेटियों प्राची और आकांक्षा और बेटे गिरीश की लाशें नीचे जमीन पर मिलीं.

वेल्डिंग की दुकान चलाता था

बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. टीमें जांच कर रही हैं. घटनास्थल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने किसी को भी घर में घुसने से रोक दिया. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है.

शाम को मिली सूचना

शाम साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्यामवीर का परिवार 3 दिन से बाहर नहीं आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में जाली के लगे दरवाजे को फांदकर देखा कि श्यामवीर का शव फंदे से लटक रहा था. बाहर से देखने से लगा कि कुछ और शव बिस्तर पर पड़े हैं. घर में आगे एक शटर है और पीछे दरवाजा है. दोनों अंदर से बंद थे.

शाम को मिली सूचना

शाम साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्यामवीर का परिवार 3 दिन से बाहर नहीं आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में जाली के लगे दरवाजे को फांदकर देखा कि श्यामवीर का शव फंदे से लटक रहा था. बाहर से देखने से लगा कि कुछ और शव बिस्तर पर पड़े हैं. घर में आगे एक शटर है और पीछे दरवाजा है. दोनों अंदर से बंद थे.

पत्नी के गले पर घाव

पहली नजर में ऐसा लगता है कि शमवीर ने परिवार के दूसरे सदस्यों को मारा और फिर खुद को फांसी लगा ली. उसकी पत्नी के गले पर घाव हैं. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घर में किसी के घुसने के कोई निशान नहीं हैं. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की. कई सैंपल लिए गए. पूरे सीन का वीडियो बनाया गया.