IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

जन्माष्टमी देखने निकली थीं दो लड़कियां, एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकती मिली लाश

Crime News: यूपी के फर्रुखाबाद में दो लड़कियों का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है. बताया गया है कि दोनों लड़कियां सहेलियां थीं और कल शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए साथ ही निकली थीं. देर रात तक वे घर नहीं लौटीं और आज सुबह उनका शव कार्यक्रम स्थल के पास के बगीचे में पाया गया.

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है. एक बगीचे में लगे एक पेड़ दो लड़कियों की लाश एक ही दुपट्टे से लटकती हुई पाई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये दो सहेलियां सोमवार शाम को अपने घर से यह कहकर निकली थीं कि वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रही हैं. सुबह उनकी लाश बगीचे में लटकी मिली. फिलहाल यह तय नहीं है कि इन लड़कियों ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या करके इनके शव यहां लटका दिए. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रहा है लेकिन केस दर्ज करके इसकी गहनता से जांच की जा रही है. लड़कियों की उम्र 18 और 15 साल बताई गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है. आम के बगीचे में दो लड़कियों के शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. लड़कियों के परिजन हैरान हैं कि आखिर बेटियों ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया. बताया गया है कि दोनों लड़कियां अच्छथी दोस्त थीं और साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी देखने गई थीं. जहां इन दोनों का शव मिला है वहां से 150 मीटर की दूसरी पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

पास में मिला ममेरे भाई का मोबाइल

इन लड़कियों में से एक के पास से एक मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि मोबाइल फोन लड़की के ममेरे भाई का है जो कि उसके साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रहा था. परिजन ने हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पेड़ पर इन लड़कियों के चढ़ने के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या है या कुछ और हुआ है.

इस घटना के बारे में फर्रुखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, 'आज हमें सूचना मिली की दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकती हुई पाई गई है. इनकी उम्र 18 और 15 साल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पता चला है कि ये दोनों लड़कियां सहेलियां हैं. दोनों एक ही दुपट्टे से लटकी हुई थीं. प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि इन लड़कियों ने खुद ही ऐसा किया है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी.'