Firozabad News: देश के तमाम उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अगर SDM कृति राज सिंह की तरह काम करने लग जाएं तो न तो किसी विभाग में भ्रष्टाचार हो और न ही आम जनता को परेशानी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज सिंह जनता की शिकायत पर अपनी पहचान छुपाते हुए घूंघट ओढ़कर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं.
बाकायदा लाइन में लगकर उन्होंने जनता से अस्पताल और डॉक्टरों के बारे में फीडबैक लिया और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारियों की क्लास लगा दी.
वह एक मरीज बनकर अस्पताल पहुंची थीं. जब वह डॉक्टर के पास पहुंचीं तो डॉक्टर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया. इसके बाद जब उन्होंने स्टोर रूम का दौरा किया तो वहां उन्हें आधी से ज्यादा दवाएं एक्सपायरी मिलीं जिसके बाद वह भड़क गईं और उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सदर कृति राज ने कहा, "दीदा माई स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में मुझे शिकायत मिली थी कि कुत्ते के काटने के बाद लोग वहां पर इंजेक्शन लगाने के लिए सुबह 10 बजे से इंतजार कर रहे थे लेकिन डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। मैं वहां गुमनाम रूप से घूंघट में गई थी,… https://t.co/SPkHdzYjqU pic.twitter.com/n1X3PUabqv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2024
मीडिया से बातचीत में आईएएस कृति राज सिंह ने कहा कि हमें दीदामई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में एक शिकायत मिली थी कि वहां जो मरीज एंटी रेवीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. जब हम वहां पहुंचे तो शिकायत सही पाई गई. डॉक्टरों क्या व्यवहार अनुचित पाया गया. इसके अलावा जब हमने रजिस्टर चेक किया तो कई कर्मचारियों और डॉक्टरों की हाजिरी लगी थी लेकिन वे उपस्थित नहीं थे. इसके अलावा स्टोर में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भरी हुई थीं और काफी गंदगी थी.