बुलंदशहर के डाकघर में CBI रेड, अधीक्षक ने खुद को मारी गोली, SSP को भेज दिया सुसाइड नोट
सीबीआई की छापेमारी के बाद बुलंदशहर के प्रधान डाकघर के अधीक्षक टीपी सिंह ने सुसाइड कर लिया है. उन्होंने खुद को गोली मार ली. सुसाइड करने से पहले टीपी सिंह ने SSP अलीगढ़ को सुसाइड नोट भेजा. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैंने 16 दिसंबर, 2021 को डाकघर अधीक्षक बुलंदशहर का कार्यभार ग्रहण किया. इसके बाद से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा.
बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में मंगलवार को सीबीआई टीम ने आठ घंटे से अधिक तक छापेमारी की. इसके अगले दिन बुलंदशहर प्रधान डाकघर के अधीक्षक टीपी सिंह ने सुसाइड कर लिया. खुदकुशी से पहले उन्होंने अलीगढ़ के एसएसपी के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है. पुलिस को शक है कि वो इससे परेशान थे.
सुसाइड करने से पहले टीपी सिंह ने SSP अलीगढ़ को सुसाइड नोट भेजा. उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि मैंने 16 दिसंबर, 2021 को डाकघर अधीक्षक बुलंदशहर का कार्यभार ग्रहण किया. इसके बाद से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा. उन्होंने इसमें कई लोगों का नाम लिखा है. ये लोग मुझ पर अनियमित कामों का दबाव बना रहे थे. आए दिन धमकी देते हैं. ये सुसाइड नोट है, जो टीपी सिंह ने अलीगढ़ के SSP और वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजा था.
तनाव में आ गए थे टीपी सिंह?
सीबीआई की टीम ने मंगलवार की शाम बुलंदशहर नगर के प्रधान डाकघर पर छापा मारा था. सभी कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की. डाक अधिकारियों पर बिल पास करे के लिए रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. CBI टीम ने पूरी रात डाकघर में दस्तावेज खंगाले और अधीक्षक समेत कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की. सीबीआई की टीम कई डॉक्यूमेंट साथ लेकर निकली. माना जा रहा है कि CBI छापेमारी के बाद टीपी सिंह तनाव में आ गए थे.
टीपी सिंह अलीगढ़ जिले में गांव अकरावत के रहने वाले थे. घर पर ही उन्होंने सुसाइड किया है. उन्होंने सुसाइड से पहले सुसाइड नोट डाकघर बुलंदशहर के वॉट्सऐप ग्रुप पर भी डाला. कई लोगों ने उन्हें कॉल किया लेकिन किसी का जवाब नहीं दिया.