Badaun Double Murder Case: साजिद का एनकाउंटर सही या नहीं! DM ने दिए मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश

Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर में आरोपी के एनकाउंटर के बाद उसकी पत्नी का बयान सामने आया है. आरोपी की पत्नी सना ने गर्भवती होने की बात से इनकार कर दिया है है. इसके साथ ही सना ने कहा है कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह इन दिनों अपने मायके में रह रही है.

India Daily Live

Badaun Double Murder: बदायूं में दो बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए साजिद की पत्नी सना का बयान सामने आया है.  साजिद की पत्नी सना का कहना है कि वह पिछले 15 दिन से अपने मायके में रह रही है. सना का कहना है कि 8 दिन पहले साजिद से उनकी अंतिम बार बात हुई थी. घटना को लेकर सवाल किए जाने पर सना का कहना है कि उसे इस डबल मर्डर के बारे में कोई जानकारी थी. सना ने आगे कहा कि उसे नहीं पता कि साजिद ऐसा क्यों किया.

साजिद की पत्नी सना ने गर्भवती होने की बात से इनकार किया है. बता दें कि मृतक बच्चों के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में साजिद की पत्नी के गर्भवती होने की बात कही गई थी. एफआईआर में इस बात का जिक्र किया गया है कि मंगलवार को साजिद अपने भाई के साथ उनके घर आकर अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए पांच हजार रुपए की मांग की थी.

'पुलिस शुरू से काम करती तो जान नहीं जाती'

बदायूं डबल मर्डर केस पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि दो भाइयों की जान चली गई है. अगर पुलिस शुरू से काम करती तो उन्हें बचाया जा सकता था.

पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया

मृतक बच्चों के परिजनों के घर रुपए की मांग करने के इसके बाद आरोपी ने आयुष और अहान को छत पर ले दोनों की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी. इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता और चाचा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एफआईआर में नामजद एक अन्य आरोपी जावेद की तलाश जारी है. 

बेटे के एनकाउंटर का गम नहीं- आरोपी की मां

एनकाउंटर के बाद आरोपी साजिद की मां ने कहा कि उन्हें पुलिस एनकाउंटर में बेटे की मौत का कोई गम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे मासूम बच्चों की हत्या का दुख है.

जहां मुठभेड़ में मारे गए साजिद के एनकाउंटर को उनकी मां सही ठहरा रही हैं तो वहीं पर इस मामले में डीएम ने एनकाउंटर सही या नहीं, इसको लेकर जांच के आदेश दिए हैं. डीएम ने दो मासूमों की हत्या के मामले में हुए एनकाउंटर की घटना सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है और 15 दिन में रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है.