Blue Drum Murder Case: मुस्कान को मिलने वाली है फांसी, मिलने को तड़प रही बेटी; परिवार का बड़ा फैसला

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद अब परिवार के सामने एक भावुक सवाल है.

Pinterest
Reepu Kumari

Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद परिवार की जिंदगी का एक और भावुक पहलू सामने आया है. मुस्कान की बेटी अब अपनी मां से मिलना चाहती है. परिवार के मुताबिक, बच्ची स्कूल जाने लगी है और धीरे-धीरे अपनी छोटी-सी दुनिया में आगे बढ़ रही है. लेकिन मां से जुड़ा सवाल आने पर वह खामोश हो जाती है. परिवार अब उसकी इच्छा पूरी करने के लिए जेल में मुलाकात की तैयारी कर रहा है.

शिक्षिका बनना चाहती है मुस्कान की बेटी

मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बताया कि बच्ची उनके और नाना प्रमोद रस्तोगी के साथ रहती है. वह बड़ी होकर शिक्षिका बनना चाहती है और अपने नाना-नानी से बेहद जुड़ी हुई है. परिवार के लिए यह दौर आसान नहीं रहा है. एक तरफ बेटी मुस्कान गंभीर आपराधिक मामले में सजा का सामना कर रही है.

मां से मिलने की इच्छा

कविता रस्तोगी के मुताबिक, बच्ची ने खुद अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई है. परिवार पहले उसे मुस्कान से मिलाने को लेकर तैयार नहीं था, लेकिन अब इस दिशा में कदम उठाने की योजना बना रहा है. बच्ची जब मां के बारे में पूछे जाने पर चुप हो जाती है, तो परिवार उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करता है.


जन्मदिन पर छत पर रखा था केक

कविता ने बातचीत के दौरान बच्ची के जन्मदिन से जुड़ा एक भावुक प्रसंग भी साझा किया. उनके अनुसार, सौरभ की मौत के बाद बच्ची के जन्मदिन पर छत पर केक रखा गया था. उस समय बच्ची ने आसमान की ओर देखकर हाथ हिलाया था. परिवार के लिए यह पल कठिन दौर की यादों से जुड़ा हुआ है.

मुस्कान की मां ने साहिल पर लगाए आरोप

मुस्कान को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद उसकी मां कविता रस्तोगी ने साहिल शुक्ला को लेकर कई आरोप लगाए. उनका दावा है कि साहिल ने मुस्कान का इस्तेमाल किया और उसे नशे का आदी बनाया. कविता ने यह भी कहा कि उनके अनुसार, मामले में मुस्कान की भूमिका पर ज्यादा चर्चा हुई, जबकि साहिल की भूमिका पर उतनी बात नहीं हुई. हालांकि, उन्होंने मुस्कान के फैसलों को भी गलत माना.

अपील नहीं, फिलहाल जेल में मुलाकात पर ध्यान

मुस्कान और साहिल को मिली मृत्युदंड की सजा के खिलाफ उच्च अदालतों में अपील करने के सवाल पर कविता ने इनकार किया. उन्होंने बताया कि पहले उनके बेटे ने उन्हें जेल जाकर मुस्कान से मिलने से मना किया था, इसलिए वह अब तक उससे मिलने नहीं गई थीं. अब परिवार मुलाकात की तैयारी कर रहा है. हालांकि, आगे की कानूनी कार्रवाई और जेल में मिलने की अनुमति को लेकर कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है.

हत्याकांड का असर परिवार पर अब भी बरकरार

कविता रस्तोगी ने बताया कि इस घटना के बाद उनके पति प्रमोद रस्तोगी की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा. परिवार एक तरफ इस गंभीर मामले से जुड़ी परिस्थितियों का सामना कर रहा है, तो दूसरी तरफ बच्ची के भविष्य को संवारने की कोशिश कर रहा है.