यूपी में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार, योगी सबसे पसंदीदा सीएम: सर्वे

हाल ही में हुए एक सर्वे में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. न्यूज 18 के यूपी मेगा सर्वे में करीब दो तिहाई लोगों ने कहा है कि वह इस पर भी सत्ताधारी सरकार को ही वोट देंगे.

X
Sagar Bhardwaj

हाल ही में हुए एक सर्वे में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. न्यूज 18 के यूपी मेगा सर्वे में करीब दो तिहाई लोगों ने कहा है कि वह इस पर भी सत्ताधारी सरकार को ही वोट देंगे. 

66.6% लोग बीजेपी के समर्थन में

शुक्रवार को जारी किए गए सर्वे में 66.6% लोगों ने कहा कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो वह बीजेपी को वोट करेंगे. 26.4% ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को वोट करेंगे  वहीं 5.4% ने कहा कि वे मायावती की बसपा को वोट करेंगे.

आज चुनाव हो जाएं तो किसकी सरकार

इस सर्वे में 75 जिलों के 30,925 लोगों को शामिल किया गया. सर्वे से पता चलता है कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो लोग तीसरी बार भी योगी की सरकार पर ही भरोसा करने को तैयार हैं. बता दें कि प्रदेश में अगले साल के फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं.


योगी सीएम के तौर पर पहली पसंद

सर्वे के मुताबिक, 77.1% लोग सीएम योगी के काम से खुश दिखे जबकि 13.5% लोगों ने असहमति प्रकट की. वहीं 66.2% लोग सीएम योगी को ही सीएम चेहरे के तौर पर सही मानते हैं. वहीं 24.4% लोगों ने अखिलेश के समर्थन में वोट किया.

एनडीए को रुहेलखंड में सबसे ज्यादा वोट

सर्वे के मुताबिक, एनडीए का सबसे मजबूत समर्थन रुहेलखंड में है, जहां उसे 73.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, दोआब में 70.4% और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70.1% वोट शेयर मिलने का अनुमान है.

वहीं बुंदेलखंड में एनडीए सबसे कमजोर नजर आ रहा है जहां उसे 56% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, इसके बाद नॉर्थ-ईस्ट उत्तर प्रदेश में 60.6% वोट शेयर मिलने का अनुमान है.

वहीं नॉर्थ-ईस्ट उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सबसे बढ़िया प्रदर्शन करती नजर आ रही है जहां उसे 34% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30.1% और अवध में 28.6% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं बुंदेलखंड में बीएसपी सबसे मजबूत नजर आ रही है जहां उसे 11.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान है.

2022 में क्या थी स्थिति

2022 में बीजेपी 403 में से 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी. उस चुनाव में एनडीए को 43.82% वोट शेयर मिलना था जबकि समाजवादी पार्टी को 36.60% वोट शेयर मिला था. कांग्रेस इस चुनाव में अकेले लड़ी थी और उसे  सिर्फ 2.33% वोट मिले थे.