घर से बाहर निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, 'तिरंगा मार्च' निकालने जा रहे थे कनॉट प्लेस

दिल्ली पुलिस ने घर से बाहर निकलते ही कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है. वह आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले थे.

ANI
Sagar Bhardwaj

दिल्ली पुलिस ने घर से बाहर निकलते ही कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है. वह आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले थे. बता दें कि अभिजीत तिरंगा यात्रा निकालने के लिए ही घर से निकले थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. अभिजीत ने कहा कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने उनकी एक ना सुनी. दिपके ने पुलिस से कहा, 'आखिर मैंने किया क्या है?'

दिल्ली पुलिस ने दिपके को थमाया था नोटिस

अभिजीत एनसीपी-एससीपी के प्रवक्ता अनीश गावंडे के घर पर ठहरे हुए थे. हिरासत में लिये जाने से पहले पुलिस ने गावंडे के घर जाकर अभिजीत को तिरंगा मार्च ना निकालने को लेकर नोटिस थमाया था. नोटिस में कहा गया था कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है.

क्यों हो रहा है प्रदर्शन

बता दें कि SIR की प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है.