IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

बिहार का 'भूतहा ट्रांसफार्मर', परेशान गांव वालों ने भगत बुलाकर करा दिया झाड़ फूंक

समस्तीपुर में एक गांव के लोग ट्रांसफॉर्मर के बार-बार खराब होने से परेशान थे. जब मिस्त्री भी इसे ठीक नहीं कर पाया तो लोगों ने भगत को बुला लिया. भूत-प्रेत की बात सुनकर भगत जब वहां पहुंचा तो ट्रांसफॉर्मर के नजदीक एक भगवान की तस्वीर और प्रसाद धूप अगरबत्ती आदि चढ़ाए गए.

Social Media
India Daily Live

बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लोगों ने गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर को भूतिया समझ लिया. डर ऐसा फैला कि भगत को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर का झाड़ फूंक करवा दिया. दरअसल, ये मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के रहटौली पंचायत का है. यहां महादलित टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो रहा था. उसमें आग लग जाती थी.

ट्रांसफॉर्मर बार-बार आग लगने की घटान से परेशान ग्रामाणियों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग में की. बिजली विभाग ने एक मिस्त्री भेजा, जिसने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार ट्रांसफॉर्मर ठीक कर के जाता था थोड़ी देर बाद उसमें आग लग जाती थी. परेशान होकर मिस्त्री ने कहा कि इसमें भूत का साया है. 

भगत बुलाकर ट्रांसफार्मर का झाड़ फूंक

ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग की तरफ से किसी अधिकारियों को मौके पर नहीं भेजा जाता रहा था. अंतत: ग्रामीणों को भी मिस्त्री की बात पर भरोसा हो गया और उन लोगों ने गांव में एक भगत को बुलाकर ट्रांसफार्मर से भूत भगाने की योजना बनाई. भूत-प्रेत की बात सुनकर भगत जब वहां पहुंचे तो ट्रांसफॉर्मर के नजदीक एक भगवान की तस्वीर और प्रसाद धूप अगरबत्ती आदि चढ़ाए गए. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां मौजूद थी.

यहां भूत है या नहीं इसका राज भगत ने खोला और पूजा पाठ कराने के बाद कहा कि भूत-प्रेत का साया नहीं, जूनियर इंजीनियर का खेल है. एक ग्रामीण ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बुलाये भगत ने पूजा पाठ के बाद लोगों को बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर भूत का साया नहीं है. बल्कि जूनियर इंजीनियर की गलती के कारण बार-बार आग लग रही है.