बाराबंकी में घरेलू हिंसा ने ली एक जान! पत्नी और बेटे ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक पत्नी ने अपने 12 साल के बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस मौका-ए-वरदात पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जिसमें एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस मौका-ए-वरदात पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है और अब पुलिस आगे की तफतीश में जुट गई है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि घटना के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.
पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा में पत्नी पर अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का आरोप है. दरअसल महिला का पति अक्सर ही शराब पीकर आता था और अपने बीवी बच्चे को मारता था.
वारदात वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ पति ने बुधवार को एक बार फिर से शराब पी और घर आकर अपनी पत्नी और बेटे को पीटने लगा. बाद में पत्नी और बच्चे ने बचने के लिए वहां रखे एक डंडे से उसके सिर पर वार किया. वार इतना तेज था कि पति की तुरंत ही मौत हो गई. बाद में पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई.
आपसी तनाव ने ली जान
पुलिस ने मरने वाले की पहचान ललित कुमार वर्मा के रूप में की है. ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ आपसी पारिवारिक विवाद के कारण मृतक की जान गई. दंपत्ति के बीच काफी लंबे समय से तनाव जारी था.
शराब को लेकर दोनों के बीच अक्सर ही लड़ाई होती थी जोकि बाद में घरेलू हिंसा में तब्दील हो जाती थी. मृतक का 12 साल का बेटा अभय वर्मा भी इन आपसी झगड़ों से काफी परेशान था.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेने के बाद अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उन्हें अरेस्ट कर उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस मामले के हर पहलू पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई भी क्लू मिस न हो सके.
बता दें मृतक ललित कुमार और उनकी पत्नी ककी शादी को 15 साल हो चुके थे. परिवार में इन दोनों के अलावा दो बच्चे थे, जिनमें से एक बेटा अभय वर्मा 12 साल का है और बेटी मिस्टी अभी चार साल की है.