Weather IMD US Israel Iran War

अमरोहा: हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे लोगों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मिलक छवि गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पर बजरी से भरा एक बड़ा ट्रक हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे लोगों पर पलट गया.

Pinterest
Shilpa Srivastava

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मिलक छवि गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पर बजरी से भरा एक बड़ा ट्रक बेकाबू हो गया. यह ट्रक सड़क पर फिसल गया और एक पेड़ से जा टकराया. इसके बाद ट्रक हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे लोगों पर पलट गया. बता दें कि ये सभी लोग सड़क किनारे बने मंदिर के पास एक पंडाल के नीचे बैठे थे. ये सभी सुंदरकांड का पाठ सुन रहे थे. याहं पर महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 20-25 लोग मौजूद थे.

जिन लोगों की मौत हुई है उनमें में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें परम सिंह (70 वर्ष), महिपाल (42 वर्ष) और छोटा आर्यवीर, जो महज 5 ​​साल का था. बता दें कि यह बच्चा गांव में अपने नाना-नानी से मिलने आया था. इनके अलावा 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 


क्या है पुलिस का कहना:

एडिशिनल पुलिस सुप्रीटेंडेंट अखिलेश भदौरिया ने कहा, “यह चक छवि गांव है. यहां मुरादाबाद के उमरी कलां से एक ट्रक आया था. यहां एक मंदिर है और कुछ लोग मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना कर रहे थे. किसी कारणवश, ट्रक अनियंत्रित हो गया और पास ही मौजूद एक पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, और उनमें से एक की मृत्यु हो गई...”

हादसा होते ही मची अफरा-तफरी:

यह हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सभी मदद के लिए चिल्लाने लगे. कई लोग इस ट्रक के नीचे फंस गए और कई लोग उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ने लगे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जांच चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ड्राइवर ने कंट्रोल कैसे खो दिया. इस दुर्घटना के पीछे के सटीक कारण की अभी भी जांच की जा रही है.