इतनी मंहगाई के दौर में एक को संभालना मुश्किल... तीन बहनों की एक युवक से शादी पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अमरोहा की तीन सगी बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है. ट्रोलिंग के बीच तीनों बहनों और युवक ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी, जबकि मंदिर प्रशासन ने विवाह की आधिकारिक रस्म कराने से इनकार किया है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन सगी बहनें एक ही युवक के साथ विवाह करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कुछ ने इसकी वैधता और सामाजिक पहलुओं पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो के बाद तीनों बहनों और युवक ने एक और वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि यह कोई कंटेंट या मजाक नहीं, बल्कि उनकी आपसी सहमति और परिवार की रजामंदी से लिया गया फैसला है.
क्या कहा तीनों बहनों ने?
वीडियो में तीनों बहनों ने कहा कि उनके परिवार वाले अलग-अलग जगह उनकी शादी तय कर रहे थे. उनका कहना है कि वे बचपन से हमेशा साथ रहीं और एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहती थीं. उनके मुताबिक, जब उन्हें ऐसा परिवार नहीं मिला जहां तीन भाई हों, तब उन्होंने एक ही युवक से शादी करने का फैसला लिया. वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके सामने केवल दो विकल्प थे और उन्होंने साथ रहने का रास्ता चुना.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स इसे केवल व्यूज और वायरल होने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी इस मामले पर आपत्ति जताते हुए इसे परंपराओं के खिलाफ बताया है.
Also Read
लोगों ने एक्स पर किए पोस्ट:
एक यूजर का कहना है कि इतनी मंहगाई के दौर मे एक को संभालना मुश्किल है, यहां तो तीन है...
पति ने भी दी अपनी सफाई
तीनों बहनों से शादी करने का दावा करने वाले युवक ने भी वीडियो में अपनी बात रखी. उसने कहा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया ताकि तीनों बहनें अलग न हों और एक साथ रह सकें. उसने यह भी कहा कि तीनों बहनों के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है और वह खुद को केवल उन्हें साथ रखने का माध्यम मानता है. विवाह का वीडियो सामने आने के बाद मामला और विवादों में घिर गया. वीडियो में मंदिर परिसर दिखाई देने के बाद चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने कहा कि मंदिर के भीतर इस तरह की किसी शादी की आधिकारिक धार्मिक रस्म नहीं कराई गई. इसके बाद विवाह की प्रक्रिया और वीडियो की सत्यता को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं.